दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगी गर्मी, फरवरी में पारा 30 डिग्री के पार

Share News

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने समय से पहले गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। घरों में पंखे चलने लगे हैं और लोगों ने स्वेटर पहनना भी काफी हद तक छोड़ दिया है। होली से पहले ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फरवरी महीने में एक बार फिर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। लोदी रोड क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रिज इलाके में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि मार्च के अंत तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 25 और 26 फरवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च की शुरुआत भी अपेक्षाकृत गर्म रह सकती है, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे और बढ़ेगी।

#DelhiWeather #WeatherUpdate #IMDAlert #DelhiNCR #TemperatureRise

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।