#Weather Sandesh : बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, 5 राज्यों में अलर्ट जारी

Share News


भीषण ठंड के बाद सर्दी से राहत का दौर शुरू हुआ ही था कि कुछ राज्यों में हुई बारिश ने एक बार फिर तापमान गिराना शुरू कर दिया है। India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, 19 फरवरी को देश के 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • तमिलनाडु
  • केरल
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

दिल्ली-एनसीआर का 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार, Delhi NCR में आज (19 फरवरी) न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 28°C रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

  • 20 फरवरी: 12°C से 28°C
  • 21 फरवरी: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 28°C
  • 22-23 फरवरी: अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है, न्यूनतम करीब 13°C रहेगा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज हल्की गिरावट के बाद आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

👉 मौसम से जुड़ी हर ताजा और सटीक अपडेट के लिए जुड़े रहिए Jan Sandesh News के साथ।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।