सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन शुरू, पहले ही दिन 1 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

In दिल्ली
February 24, 2026
Share News
Image
Image
Image
Image

नई दिल्ली। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। लॉन्च के पहले ही दिन इस हाई-स्पीड ट्रेन को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

सोमवार को शुरू हुई नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ कॉरिडोर पर अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई। पहले ही दिन इस रूट पर 1 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

नमो भारत ट्रेन को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। यात्रियों ने साफ-सफाई, समयबद्धता और सुविधाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

न्यूज़ पोर्टल रिपोर्ट

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।