आज राम दरबार में हाजिरी लगाएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री,अयोध्या में वह परिवार समेत श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे।

In देश दुनिया
September 12, 2025
Share News

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, मंदिर परिसर में शिव का जलाभिषेक भी करेंगे..

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे राम मंदिर के लिए रवाना होंगे। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से होते हुए करीब 15 किमी की दूरी तय कर प्रधानमंत्री का काफिला राम मंदिर पहुंचेगा। राम मंदिर में वह करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरान रामलला और राजा राम के दर्शन करने के साथ मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में जटायु और अंगद टीले पर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। यहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से राम मंदिर तक प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उनके गुजरने के दौरान हाईवे पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहेंगी। राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे वापस एयरपोर्ट से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। डॉ. रामगुलाम रामलला के दर्शन करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। अभी पांच सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या आए थे। तब उनके स्वागत के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आए थे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के शुक्रवार को प्रस्तावित आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिस क्षेत्र में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।