#बजट सत्र में इनेलो के 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, सरकार से तीखे सवाल
20 फरवरी से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर Indian National Lok Dal (इनेलो) ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सदन में इनेलो विधायक दल के नेता #Aditya Devi Lal और विधायक #Arjun Chautala की ओर से जनहित से जुड़े 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए गए हैं।
किन मुद्दों पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
इनेलो की ओर से दिए गए प्रस्तावों में प्रदेश से जुड़े कई गंभीर और संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
एसवाईएल नहर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई न होना,
प्रदेश में बढ़ता अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था,
सरकारी स्कूलों में हजारों शिक्षक पद खाली होना,
प्रदेश में नशे का बेतहाशा बढ़ता जाल,
विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ की भारी कमी,
HTET परीक्षा में परीक्षार्थियों से करीब 72 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली,
वृद्धावस्था सम्मान पेंशन से जुड़े मुद्दे,
चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए जमीन अलॉट न हो पाना,
श्रम मंत्रालय में कथित 1500 करोड़ रुपये का घोटाला,
वोकेशनल शिक्षा के प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी,
धान और बाजरा खरीद में हुए घोटाले पर कार्रवाई न होना शामिल हैं।
सदन में पूछे गए सवाल
इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, सिंचाई, उद्योग एवं वाणिज्य और आबकारी मंत्री से उनके विभागों से जुड़े 9 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न पूछे हैं।वहीं विधायक अर्जुन चौटाला ने भी मुख्यमंत्री, गृह, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित 8 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न सदन में लगाए हैं।
इनेलो का कहना है कि ये सभी सवाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सीधे जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित हैं और बजट सत्र में सरकार को इन पर जवाब देना ही होगा।

