Jansandesh Weekly Newspaper

बटाला में ₹176.91 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्धघाटन:भगवंत मान बोले- AAP विकास की बात करती है, अकाली दल डायनासोर की

बटाला में ₹176.91 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्धघाटन:भगवंत मान बोले- AAP विकास की बात करती है, अकाली दल डायनासोर की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बटाला में 176.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की। इस मौके मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी स्टेज से विकास की बात करती है जबकि अकाली दल डायनासोर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की स्टेजों से सड़कें बनाने, आम आदमी क्लीनिक, माताओं-बहनों के घरों में 1-1 हजार पहुंचाने की बातें होती हैं। अकाली दल की स्टेज से डायनासोर के गले में संगल डालने जैसी बातें होती हैं। वह सब एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के स्टेजों पर लोगों की बात नहीं होती। उन्हें पंजाब के लोग पसंद नहीं है।

आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि वह आम लोगों से हाथ नहीं मिलाते। अगर गलती से किसी से हाथ मिलाना पड़ जाए तो गाड़ी में बैठते ही सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हैं, ताकि कोई बीमारी ना लग जाए। ये नेता आम लोगों को कीड़े मकौड़े समझते हैं।

हमारी सरकार आने से पहले अकाली दल और कांग्रेस के लोग 5-5 साल बारी-बारी राज करते थे। एक बार जीत जाते थे, उसके बाद अपने घरों को अंदर से लॉक कर लेते थे, बाहर नहीं निकलते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल जीतने के बाद अपने घरों में ही रहते थे। घर से ही आदेश जारी किए जाते थे कि केवल जानकारों और रिश्तेदारों के ही काम होने चाहिए। लोगों से उनका कोई मतलब नहीं रहता था। हमारी पार्टी ने लोगों के लिए ही काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *