Jansandesh Weekly Newspaper

हरियाणा में मौसम बदलेगा: 13-14 अप्रैल को बादल और बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय

हरियाणा में मौसम बदलेगा: 13-14 अप्रैल को बादल और बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय

हरियाणा में मौसम बदलेगा ⛅13-14 अप्रैल को बारिश-ओले के आसार, किसान रहें सतर्क।

📍 चंडीगढ़

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल छाने, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

हालांकि 14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन इसमें परिवर्तनशीलता बनी रहेगी। इसी बीच करनाल जिले के तरावड़ी-नीलोखेड़ी क्षेत्र में देर रात करीब 20 मिनट तक बारिश हुई और ओले भी गिरे।

तापमान की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

🌾 किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है—

– अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोकें– कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें– तेज हवाओं और बारिश से बचाव के लिए ढककर भंडारण करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *