Jansandesh Weekly Newspaper

Bank Holidays: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अंबेडकर जयंती समेत त्योहारों का असर

Bank Holidays: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अंबेडकर जयंती समेत त्योहारों का असर

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में देश के कई राज्यों में त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में निम्नलिखित दिनों पर बैंक बंद रहेंगे—

13 अप्रैल (सोमवार): बैसाखी और बिहू के चलते पंजाब, हरियाणा, असम सहित कई राज्यों में बैंक अवकाश

14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष और विशु के कारण देशभर में सार्वजनिक अवकाश

15 अप्रैल (बुधवार): पोइला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) और हिमाचल दिवस पर पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के कारण असम में बैंक अवकाश

19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहक अवकाश

राहत की बात यह है कि आगामी शनिवार महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *