नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह फैसला वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब Strait of Hormuz में बड़ी संख्या में तेल टैंकर फंसे होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि पहले अमेरिका लगातार भारत समेत कई देशों पर Russia से तेल खरीद कम करने या बंद करने का दबाव बनाता रहा है। लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और तेल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए यह अस्थायी छूट दी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से India को ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को भी कुछ हद तक स्थिर रखने में सहूलियत मिल सकती है।

(Jan Sandesh News)




