बुर्जुगों को उनकी बकाया पेंशन राशि तुरंत दे सरकार: पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक

In हरियाणा
February 13, 2026
Share News

अगर भाजपा सरकार ने फिर से सालाना आय सीमा को आधार बनाकर किसी भी बुजुर्ग की पेंशन काटी तो इसका जबरदस्त विरोध करेंगे

चंडीगढ़, 13 फरवरी। हरियाणा में बुर्जुगों की पेंशन काटने पर इनेलो द्वारा किए गए विरोध और 20 फरवरी को पंचकुला में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में बुजुर्गों के पहुंचने से घबरा कर भाजपा सरकार ने काटी गई सभी पेंशन धारक बुजुर्गों की पेंशन फिर से बहाल करने और उसे बढ़ा कर 3200 रूपए करने पर इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने 20 फरवरी को पंचकूला में धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को मानते हुए पेंशन बहाली और 200 रुपए की जो बढ़ोतरी की है उसके बाद पार्टी ने प्रदर्शन के फैसले को स्थगित कर दिया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि बुर्जुगों को उनकी बकाया पेंशन राशि तुरंत दी जाए। अगर सरकार ने सालाना आय सीमा को आधार बनाकर किसी की पेंशन कटी तो इसका जबरदस्त विरोध करेंगे। आय सीमा के आधार पर जो पेंशन काटी गई हैं वह बुजुर्गों के साथ सामाजिक अन्याय है। जननायक देवी लाल के उसूलों पर चलते हुए इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी जनहित के मुद्दे उठाती रहेगी। 23 मार्च को नरवाना में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के सभी नेता गांव में जाकर लोगों को सम्मेलन में आने का निमंत्रण देंगे। सम्मेलन में पूरे प्रदेश के युवा बढ़ चढक़र शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में किसी की भी पेंशन नहीं काटी गई थी। ना ही कोई शिकायत मिली थी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पंजाब की विधायक नरेंद्र कौर के आरोपों पर इनेलो नेता महेंद्र सिंह मलिक की प्रतिक्रिया। भाजपा दूसरे पार्टी के नेताओं को तोड़ने के लिए ऐसे ऑपरेशन चलती रहती है। पंजाब में जल्दी चुनाव होने वाले हैं। तो ऐसे में यह चुनावी मुद्दे चलते रहेंगे। लेकिन बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब जाने की बजाय हरियाणा का ख्याल करें। हरियाणा में पहले ही बहुत सारी समस्याएं हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था पर पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि आज कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है। भ्रष्टाचार, महिला अपराध, हत्याएं फिरौती के मामले आम हो गए हैं। जनता अपने आप को डरा हुआ  महसूस कर रही है। सरकार जल्द कड़े कदम उठाकर जनता को सुरक्षित महसूस करवाए।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।