लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा,

In दिल्ली
February 03, 2026
Share News

कार्यवाही स्थगितनई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने एक पत्रिका में प्रकाशित लेख का हवाला देने की कोशिश की, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।सत्ता पक्ष के सांसदों का आरोप था कि जिस लेख को पढ़ा जा रहा है, वह एक अप्रकाशित संस्मरण से जुड़ा हुआ है और संसद के नियमों के अनुसार ऐसे संदर्भ का सदन में उल्लेख नहीं किया जा सकता।

इस पर ओम बिरला ने राहुल गांधी को लेख पढ़ने से रोक दिया।इसके बाद सदन में नोकझोंक तेज हो गई और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले कुछ समय के लिए और बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष का कहना था कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इस पर चर्चा से उन्हें रोका जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से इसे संसदीय नियमों का उल्लंघन बताया गया।गौरतलब है कि हाल के दिनों में लोकसभा में लगातार राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है, जिससे संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

— जन संदेश न्यूज़ के लिए विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।