हरियाणा में बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में : अर्जुन चौटाला, रानियाँ विधायक

In हरियाणा
February 02, 2026
Share News

हिसार- इनेलो के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आज कॉलेजों में हमारी बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है, जो समाज और सरकार दोनों के लिए चिंता का विषय है।अर्जुन चौटाला ने कहा कि करीब 50 साल पहले यदि कोई लड़की यह कह देती थी कि उसके साथ कॉलेज में छेड़छाड़ हुई है, तो समाज के बुजुर्ग तुरंत सख्त कदम उठाते थे। लेकिन आज हालात यह हैं कि ऐसी घटनाओं पर न तो समाज गंभीर है और न ही व्यवस्था में अपेक्षित सख्ती दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल भाषणों और नारों तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इनेलो विधायक ने सरकार से मांग की कि कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दों पर एकजुटता दिखाई।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।