Jansandesh Weekly Newspaper

दावा-इजराइल का ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी पर हमला:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी पर भी अटैक, मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं

दावा-इजराइल का ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी पर हमला:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी पर भी अटैक, मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी को निशाना बनाते हुए सोमवार रात में एयरस्ट्राइक की है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी इजराइली अधिकारियों के हवाले से सामने आई है।

इजराइल ने कई बड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी भी इस हमले के टारगेट में शामिल थे। ईरान की बसीज फोर्स देश के अंदर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकार के विरोध और प्रदर्शनों को नियंत्रित करने का काम करती है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हमले में लारिजानी और सुलेमानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। ईरान की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है।

Related Articles