भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बजट से लेकर किसानों तक उठाए सवाल

In हरियाणा
February 05, 2026
Share News

चंडीगढ़/दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी है और सिर्फ घोषणाओं व इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित रह गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय बजट 2026 को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट न तो किसानों को राहत देता है, न युवाओं को रोजगार और न ही महंगाई से जूझ रही जनता को कोई ठोस समाधान देता है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, जिससे प्रदेश की उपेक्षा साफ झलकती है।

किसानों के मुद्दे पर हुड्डा ने आरोप लगाया कि यूरिया की बोरियों का वजन घटाकर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो सीधे तौर पर किसान विरोधी नीति है। उन्होंने कहा कि लागत बढ़ रही है लेकिन सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने में विफल रही है। इसके अलावा हुड्डा ने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा में एक भी नया सेक्टर विकसित नहीं किया गया, जबकि बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए।— रिपोर्ट: Jan Sadesh हरियाणा ब्यूरो

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।