Updates : Chandrayaan-3 ‘Smile please…’, चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की खींची फोटो, दिखा ये शानदार नजारा और इसरो ने कहा स्माईल प्लीज

In देश दुनिया
August 31, 2023
Share News

भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लगातार अपना काम कर रहा है. इसरो द्वारा हर रोज़ इस मिशन से जुड़े ताजा अपडेट दिए जा रहे हैं. मंगलवार को इसरो ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें प्रज्ञान रोवर ने क्लिक किया है. इसी के साथ ISRO ने कैप्शन दिया है कि Smile Please. बीते दिन ही इसरो ने चांद के दक्षिणी हिस्से में ऑक्सीजन समेत अन्य तत्वों के होने की पुष्टि भी की थी जो एक बड़ी सफलता थी.

इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘Smile Please. प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं. ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा क्लिक की गई हैं. इस NavCam कैमरे को Laboratory for Electro-Optics Systems (LEOS) द्वारा तैयार किया गया है. इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं.

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।