लहसुन के नियमित उपयोग से कई लाभ

In स्वास्थ्य
August 18, 2023
Share News

लहसुन का प्रयोग यदि भोजन में किया जाए तो इससे उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इसके कारण आपको स्वास्थ्य के भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। यह नियम लहसुन के सेवन पर भी लागू होता है। अगर आप आवश्यकता से अधिक लहसुन का प्रयोग करते हैं तो इससे आपको कई तरह की हानि उठानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं लहसुन के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में-

  • पेट होता है प्रभावित : लहसुन का आवश्यकता से अधिक प्रयोग करने से आपके पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके कारण आपको मतली, सूजन, पेट में गैस व अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लहसुन का सीमित मात्रा में प्रयोग करना ही उचित माना जाता है।
  • स्किन पर रैशेज: आवश्यकता से अधिक लहसुन का प्रयोग स्किन पर रैशेज व इरिटेशन का कारण बन सकता है। दरअसल, लहसुन में एलियानेस नामक एंजाइम होता है, जो आमतौर पर त्वचा पर रैशेज का कारण होता है। यही कारण है कि लहसुन को काटते समय भी दस्ताने पहनने की सलाह दी जाती है ताकि स्किन पर किसी तरह की इरिटेशन न हो।
  • संक्रमण को बढ़ावा: महिलाओं को भी लहसुन का सेवन करते समय काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। अगर किसी महिला को योनि में संक्रमण हो तो लहसुन को आहार में शामिल नहीं करना चाहिए। दरअसल, लहसुन के सेवन से यीस्ट इंफेक्शन को बढ़ावा मिलता है और जलन का अहसास होता है।
  • उल्टी व हार्टबर्न की परेशानी: बहुत-सी स्टडीज इस ओर इशारा करती हैं कि यदि लहसुन को कच्चा व अत्यधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे व्यक्ति को उल्टी के साथ-साथ हार्टबर्न की समस्या का सामना करना पड़ता है। वैसे आप भोजन में इसका इस्तेमाल करके इस तरह की समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए आप लहसुन को कच्चा खाने से बचें व इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें ताकि इसके उचित लाभ आपको मिल सकें।
  • यह भी होती हैं समस्याएं: जब आप लहसुन का आवश्यकता से अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके बैड ब्रेथ से लेकर शरीर से बदबू, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना, रक्त में शर्करा का स्तर कम होना, मांसपेशियों में दर्द और भूख की कमी जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो लहसुन का प्रयोग थोड़ा ही करें।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।