रिकार्ड: भैंस गंगा ने एक ही दिन में दिया 31 किलो 100 ग्राम दूध

In खेती बाड़ी
May 08, 2023
Share News

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

हिसार: इन दिनों गंगा नाम की भैंस ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस भैंस को खरीदने के लिए हजारों की नहीं बल्कि लाखों की बोली भी लग चुकी है। इसे खरीदने के लिए खरीददार 15 लाख रुपये तक की रकम चुकाने को तैयार रहते है। हिसार में एक भैंस ने खास रिकॉर्ड कायम किया है। यहां मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा है जो कि इन दिनों काफी चर्चा में आई हुई है। दरअसल इस भैंस ने 31 लीटर दूध देकर खास रिकॉर्ड कायम किया है। गंगा भैंस के नाम पहली बार कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है बल्कि ये कई बार कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसकी चर्चा इतनी अधिक है कि इस भैंस को खरीदने के लिए लोग हजारों नहीं बल्कि लाखों की कीमत देने को तैयार रहते है, कीमत इतनी की अच्छी गाड़ी इतनी राशि में आ सकती है।

जानकारी के मुताबिक इस कई रिकॉर्डधारक भैंस गंगा के मालिक और किसान जय सिंह के मुताबिक इस भैंस को खरीदने के लिए कई लोग आते है। इसके लिए 15 लाख रुपये तक की कीमत भी देने को तैयार थे मगर उन्होंने गंगा को नहीं बेचा। बता दें कि किसान जयसिंह अपनी पत्नी के साथ मिलकर पशुपालन के क्षेत्र में शानदार योगदान दे रहे है। उनके योगदान को देखकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और कृषि मंत्री भी उन्हें सम्मानित कर चुके है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वर्ष 2017 में उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित कर चुके है।

जानकारी के मुताबिक उनकी भैंस ने करनाल में लगे राष्ट्रीय डेयरी मेले के दौरान एक ही दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध दिया था। इतनी मात्रा में दूध देकर भैंस ने पंजाब और हरियाणा में शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इस मेले में भैंस गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इतनी बड़ी मात्रा में दूध देने और प्रथम स्थान पर आने के लिए उसे 21 हजार रुपये का ईनाम भी दिया गया है।

पांच वर्ष की उम्र में खरीदा था

किसान जय सिंह ने अनुसार उन्होंने भैंस गंगा को उस समय खरीदा था जब उसकी उम्र महज पांच वर्ष की थी मगर अब ये 15 वर्ष की हो चुकी है। इस बीते 10 वर्षों से जय सिंह अपने बच्चे की तरह ही पाल रहे है। गंगा एक दिन में 13 किलो फीड और दो किलो गुड़ खाती है। इसकी देखभाल में दिन भर में आठ घंटे लगते है। इसे रोज नहलाने से लेकर इसे पानी पिलाना, खिलाना सब में कुल आठ घंटे का समय लगना आम है। इसे हर पांच घंटे के बाद पानी पिलाया जाता है। 

ये रिकॉर्ड हैं गंगा के नाम

जानकारी के मुताबिक गंगा ने कई रिकॉर्ड बनाए है। वर्ष 2015 में एक दिन में 26 किलो 306 ग्राम दूध दिया था जो रिकॉर्ड था। वर्ष 2017 में इसने 26 किलो 900 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 2021 में 27 किलो 330 ग्राम दूध देकर एक अन्य रिकॉर्ड उसने अपने नाम किया हुआ है।

Leave a Reply

यहां / नीचे दिए गए स्थान पर पोस्ट की गई टिप्पणियां जन संदेश की ओर से नहीं हैं। टिप्पणी पोस्ट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से इसकी जिम्मेदारी के स्वामित्व में होगा। केंद्र सरकार के आईटी नियमों के मुताबिक, किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या राष्ट्र के खिलाफ किया गया अश्लील या आपत्तिजनक बयान एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।