

इतिहास गवाह है कि पूजींपतियों ने हमेशा अनुसूचित समाज का शोषण किया हैः कांता आलड़िया
मिशन एकता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलड़िया ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल और आप पार्टी उम्मीदवार दोनों ही पूंजीपति हैं। इनका मकसद केवल राजनीति में आकर ज्यादा से ज्यादा धन कमाने का है। इतिहास इसका गवाह है कि पूजींपतियों ने अनुसूचित समाज का हमेशा शोषण किया है और आगे भी कभी अनुसूचित वर्ग का हितैषी नहीं हो सकता। अभय सिंह चौटाला ने स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों का अनुसरण किया और किसान कमेरे के लिए अपने विधायक पद से इस्तीफा तक दे दिया। उन्होंने कहा कि सदियों से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मजदूर का किसान भाईयों से सामाजिक भाईचारा रहा है। भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने हमेशा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मजदूर और किसान भाईयों में दरार पैदा की है। हमारे सभी समाज का भला तभी होगा जब अभय चौटाला जैसा नेता लोकसभा में हमारी अवाज उठाएगा। रविवार को वो पूंडरी, गुहला और पेहवा में चुनाव प्रचार कर इनेलो को वोट देने की अपील करेंगी।